-जल संचय अभियान के तहत जागरूकता बैठक आयोजित
भिण्ड, 08 दिसम्बर। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्र.2 के ग्राम उदन्नखेड़ा में नवांकुर संस्था पावनपथ समाजसेवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित जल संचय अभियान के तहत जन जागरूकता बैठक का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा ने जल संकट की बढ़ती चुनौती को रेखांकित करते हुए कहा कि जल संरक्षण अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता है। भविष्य सुरक्षित रखना है तो आज पानी बचाना होगा। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी प्रियांका भदौरिया ने वर्षा जल संग्रहण, सोख्ता निर्माण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रस्फुटन समिति के सदस्य देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह कुशवाह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्राम स्तर पर भागीदारी बढ़ाकर जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। संस्था की यह पहल ग्रामीणों में नई चेतना का संचार करने वाली सिद्ध हुई है। आने वाले समय में ग्राम उद्यनखेड़ा जल संरक्षण के मॉडल ग्राम के रूप में मिसाल पेश करेगा।


