– अंतर्राज्यीय लुटेरे पर दर्ज हैं एक दर्जन अपराध
भिण्ड, 08 दिसम्बर। अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम परा से 30 जून एवं जुलाई की दरम्यानी रात ट्रेक्टर एवं ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं। दो आरोपी अभी भी फरार बताए गए हैं।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचा दिया गया है। तीन फरार आरोपियों में से एक आरोपी को रविवार को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया साथ ही यह भी बताया कि उसके विरुद्ध ग्वालियर के थाना बिजौली, घाटीगांव, धौलपुर के बसेड़ी, शिवपुरी के कोलारस भिण्ड जिले के गोरमी, अटेर, पन्ना शहर कोतवाली, बंगलौर के खोड़ी गेहली, महाराष्ट्र कोल्हापुर के करवीर पुलिस थानों में करीब एक दर्जन अपराध दर्ज हैं।


