भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लाड़मपुरा के पास भिण्ड-ग्वालियर रोड पर डंपर एवं ट्रक की भिड़न्त में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र शंकरलाल केवट उम्र 48 साल निवासी फिरोजाबाद उप्र ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार की दोपहर में लड़मपुरा गांव के पास भिण्ड ग्वालियर रोड पर एक अज्ञात डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई ओमवीर केवट उम्र 21 साल के ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकेे भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


