भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में स्थित बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर पर रविवार शाम जामुन के पेड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिण्ड भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ऊमरी कस्बे में रहने वाला मंतोली पुत्र भिखारीलाल खटीक उम्र 40 वर्ष रविवार दोपहर घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। शाम करीब 5 बजे कस्बे से लगभग 2-3 किमी दूर लंबे समय से बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर के पास जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी पर झूलता देखा गया। लोगों ने मृतक की पहचान की और इसकी सूचना ऊमरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा बनाते हुए लोडिंग वाहन से भिण्ड अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक मंतोली लंबे समय से दमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित था, इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। मृतक फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


