भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए समिति पदाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। विवाह सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को दंदरौआ धाम परिसर में किया जाएगा। इसके लिए वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर मुख्य रूप से दंदरौआ धाम महंत रामदास महाराज, समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा मौजूद रहेंगे।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 संशोधित कार्यक्रम हेतु बैठक 8 दिसंबर को
भिण्ड। आयोग ने निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में संशोधित कार्यक्रम प्रेषित किया है, जिसके संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 दिसंबर को समय दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव अथवा आपके प्रतिनिधि निर्धारित समय पर उपस्थित हों, साथ ही बीएलए की जानकारी भी साथ लेकर आएं।

