ग्वालियर, 07 दिसम्बर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सेना का ध्वज (बैज) लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रतीक राव सहित विभागीय अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज (बैज) लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण में इस योगदान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि झंडा दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक है। उनके त्याग और समर्पण को सदैव सर्वप्रथम स्थान दिया जाना चाहिए।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


