Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 20
BREAKING
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
  • मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
  • जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
  • शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
  • आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
  • ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भाजपा नेताओं के संरक्षण में नगर पालिकाओं में फलफूल रहा है भ्रष्टाचार : बघेल

भाजपा नेताओं के संरक्षण में नगर पालिकाओं में फलफूल रहा है भ्रष्टाचार : बघेल

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 6, 2025

– कांग्रेस ने जिले की नगर पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा

भिण्ड, 06 दिसम्बर। जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषदों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कलेक्टर को पूर्व में पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच कर भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई जांच नहीं करने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की चेतावनी दी थी। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर पंहुचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपर कलेक्टर एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
बघेल ने कहा कि जिले की ज्यादातर नगर पालिका/ परिषदों में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण भिण्ड नगर पालिका में तीन करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार का उजागर होना है। ऐसे ही गोहद, मेहंगाव, फूफ सहित जिले की कई नगर पालिका परिषदो में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार/ घोटाले हो रहे हैं। इन सबकी ढंग से जांच कराई जाए तो कई बड़े घोटाले उजागर होंगे और कई बड़े भ्रष्टाचारी बेनकाब होंगे।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि भिण्ड जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों में रहे भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों को दण्डित किया जाए। नगर पालिका भिण्ड एवं लहार में कई वार्डों की गलियों में नाली निर्माण न होने से कीचड़ से आम जनता की परेशानी का तुरंत निवारण कराया जाए। नगर पालिका भिण्ड में एक साल से अधिक समय से विकास कार्य पूरी तरह बंद है, विकास कार्यों के लिए 80 टेण्डर निरस्त किए जा चुके हैं, पुन: बढ़ी हुई दरों के आधार पर टेण्डर कराकर विकास कार्य प्रारंभ कराए जाएं। भिण्ड नगर पालिका की तीन माह में होने वाली अनिवार्य समय सीमा समाप्त कर लम्बे समय से बैठक न होने से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित नहीं हो रहे है। नगर पालिका की बैठक तीन माह के अन्दर आवश्यक रूप से बुलाई जाए। नगर परिषद आलमपुर में 10 माह से बैठक न होने से जन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, बैठक तुरंत बुलाई जाए। नगर पालिका गोहद में जिस अधिकारी के विरुद्ध धारा 420 भादंवि का जुर्म पंजीबद्ध है, वही व्यक्ति नगर पालिका परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी है, उसे तुरंत हटाया जाए।
नगर पालिका भिण्ड में करोड़ों रुपए के किए गए भ्रष्टाचार की जांच धीमी गति से चल रही है, जांच में शीघ्रता कर दोषी व्यक्तियों को दण्डित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए। नगर पालिका भिण्ड में एक करोड़ से अधिक की धन राशि फर्जी नियुक्ति करने के आधार पर आम जनता से लूट कर कर्मचारी फरार है, जनता की धन राशि वापिस कराई जाए तथा दोषी कर्मचारियों को दण्डित किया जाए। नगर पालिका भिण्ड में पार्षदों के मध्य वार्डों के लिए धन वितरण में भेदभाव किया जाता है। प्रभावी पार्षद अपने वार्ड के लिए अधिक धन राशि मंजूर करा लेते हैं, कमजोर वर्ग के पार्षद उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं, परिषद में भेदभाव की नीति समाप्त कर विकास कार्यों के लिए धन का वितरण बराबर-बराबर किया जाए। जिले की प्रत्येक नगर पालिका एवं नगर परिषद की सीमा क्षेत्र में आवारा गौवंश को गौ शालाओं में रखने हेतु तुरंत कार्रवाई की जाए। सर्दियों में ठण्ड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से नगरीय प्रशासन मंत्री को निर्देश देकर नगर पालिका एवं नगर परिषदों में उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद चौधरी, सहसचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, महेश जाटव, गिरदावल सिंह बघेल, डॉ. शिवेन्द्र सिंह कुशवाह रौन, डॉ. रणवीर सिंह यादव, संजय भूता, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष रंजीत सख्वार, महिला प्रदेश महासचिव रेखा भदौरिया, सुशीला नरवरिया, स्मिता शर्मा, सीमा शर्मा, केदार कौशल, नरोत्तम नरवरिया, इलियास खान, नयन सिंह माहेश्वरी, नईम खान, रामस्वरूप गोयल, जगत सिंह यादव, रघुनाथ त्रिवेदी, नयन सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, अरविन्द अरेले, राजेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द यादव, राहुल सिंह कुशवाह, सुल्तान सिंह नरवरिया, प्रदीप भदौरिया, अहिबरन सिंह, राजवीर बघेल, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, राजीव कौशिक, गरीब सिंह यादव, अविलाख सिंह यादव, अभिषेक मौर्य, रामवीर यादव, विवेक जामोर, बलराम यादव, योगेन्द्र कुशवाह, सत्येन्द्र पाल, माहेश्वरी जाटव, आशीष शर्मा, अतुल उपाध्यक्ष, अजय शर्मा, उपेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, रामहेत दोहरे, राहुल नरवरिया, विपिन बघेल, महावीर जाटव, गोपाल मिश्रा आस्तीक, पातीराम गौतम, पूर्व पार्षद मुलायम यादव, देशराज यादव, संदीप बघेल, उदल सिंह, राजाराम यादव, राजेश, मातादीन जाटव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Views: 241
Jagran Today
  • Website

Related Posts

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026

मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

June 16, 2026

जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

June 16, 2026

शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
565523
Views Today : 542
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.