– स्व. जयद्रथ सिंह के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
भिण्ड, 06 दिसम्बर। केन्द्र्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ शहर निवासी स्व. जयद्रथ सिंह कुशवाहा के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने स्व. कुशवाह के परिवारजनों से भेंट कर उनके दुख में सहभागीता जताई और जयद्रथ सिंह के योगदानों को याद किया। चौहान ने परिवार को हर संभव सहारा देने का भरोसा दिया और इस दुखद अवसर पर उनके साथ संपूर्ण समर्थन का आश्वासन व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ संवाद कर इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भिण्ड जिले के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है। महाराणा प्रताप मण्डल से बिट्टू जैन, गोहद नगर विवेक जैन, गोहद ग्रामीण मुनेन्द्र सिंह तोमर, चितौरा मण्डल में रवि शर्मा, गोरमी मण्डल में मनीष अग्रवाल नियुक्त किए गए हैं।


