भिण्ड, 06 दिसम्बर। संविधान के रचयिता बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सब्जी मण्डी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी सहित वरिष्ठ नेता और कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के जनक थे। बाबा साहब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचितों के हित के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने एक जाति के लिए नहीं अपितु सभी वर्गों के उथ्थान के लिए काम किया। बाबा साहब हमारे राष्ट्र की धरोहर है उन्हें एक जाति में नहीं बांधा जा सकता। हम सभी को मिलकर संगठित होकर अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और देश को मजबूत करना होगा। उन्होंने संविधान की रचनाकर समाज में सभी को समानता से जीने का अधिकार दिलाया। महा परिनिर्वाण दिवस पर उपस्थितजनों ने उनके आर्दशों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में मनाई अंबेडकर की पुण्यतिथि
शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस ने सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथी अनोखे अंदाज में मनाई। सब्जी मण्डी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता समरसता का संदेश देते हुए ब्राह्मण, क्षत्रिय, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और मुस्लिम वर्ग के लोग अलग-अलग भेषभूसा धारण कर एकत्रित हुए और एक साथ कार्यक्रम उपरांत भोजन करते नजर आए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हम देश को जातियों और धर्म में नहीं बंटने देंगे, हम सब एकजुट होकर देश को मजबूत करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश की विडंबना है कि जो लोग देश के संविधान को नहीं मानते वो देश के सिंहासन पर बैठे हुए हैं, जो लगातार बाबा साहब के बनाए संविधान को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने के लिए हमें संघर्ष करना ही होगा। कार्यक्रम का संचालन विवेक पचौरी ने किया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, स्मिता नीरज पुरोहित, बलराम जाटव, इरशाद खान, मुकेश गर्ग, कल्लू राजावत, विक्की कुशवाह, शिवशंकर कुशवाह, दर्शन सिंह तोमर, पानसिंह बाबूजी, राजवीर खन्ना, अमित गोयल, हिम्मत सिंह हरिऔध, शेरसिंह बघेल, बॉबी सिंह, जाकिर खान, नरेन्द्र भदौरिया, शंकर सिंह उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


