भिण्ड, 06 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने होटल डिमांड पर फायर वाले पांच-पांच हजार के फरार तीन इनामी आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को आरोपियों ने होटल डिमांड के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें फरियादी होटल संचालक की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध अवैध हथियार से फायरिंग करने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर फरार आरोपियों की धड़पकड़ हेतु लगाया। पुलिस ने उक्त अपराध के तीनों आरोपी को मुखबिर की सूचना पर से एमजेएस कॉलेज के ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध कट्टा व एक जिंदा राउण्ड व 32 बोर की अवैध पिस्टल व जिंदा राउण्ड व मोटर साकिइल विधिवत जब्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक सियानंद, यतेन्द्र राजावत, सौरभ शर्मा, दीपक राजावत, धर्मेन्द्र सिंह, विकाश कुमार एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


