Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 20
BREAKING
  • 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
  • मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » एसआईआर: जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसंबर को संयुक्त रूप से बैठेंगे बीएलओ व बीएलए

एसआईआर: जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसंबर को संयुक्त रूप से बैठेंगे बीएलओ व बीएलए

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 6, 2025

गणना पत्रकों की समीक्षा भी होगी

ग्वालियर, 06 दिसम्बर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत जिले में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसंबर को बीएलओ एवं बीएलए संयुक्त रूप से बैठकर किए गए कार्य की समीक्षा और जो मतदाता छूट गए हैं उनके सत्यापन का कार्य भी करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Ÿरुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर 8 व 9 दिसंबर को मतदान केन्द्रों को बीएलओ व बीएलए के माध्यम से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि 8 व 9 दिसंबर को मतदान केन्द्र पर बीएलए की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य अच्छे से किया जा सके। मतदान केन्द्रों पर दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ एवं बीएलए उपस्थित रहकर गणना पत्रकों के संबंध में जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण करेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा अभी भी गणना पत्र जमा नहीं किए गए हैं उनसे गणना पत्र प्राप्त करेंगे। कलेक्टर चौहान ने कहा कि मतदान केन्द्र पर बीएलओ एवं बीएलए के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न हो। मतदान केन्द्र पर आमजन भी पहुंचकर मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज है उनके नामों का भी सुधार किया जाएगा। मतदान केन्द्र क्षेत्र से शिफ्ट हुए मतदाताओं की जानकारी को भी सुधारने का कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि नए मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यक्ति को फार्म-6 एवं क्षेत्र बदलने के लिए फार्म-8 भरकर जमा करना होगा। प्राप्त फार्म पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। कलेक्टर ने गूगल मीट से चर्चा के दौरान बताया कि आयोग द्वारा आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में शत-प्रतिशत मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त कर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य 11 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो, इसके लिए मतदान केन्द्रवार भी बीएलओ व बीएलए के माध्यम से प्राप्त फार्मों एवं मृतक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसके लिए दो दिवसीय कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी जनप्रतिनिधि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी करें।
शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 व 9 दिसंबर को की जाए प्रभावी कार्रवाई
कलेक्टर रुचिका चौहान ने गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 व 9 दिसंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं बीएलए की संयुक्त बैठक के संबंध में सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैठक के संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण करें। इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को भी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि जिले में एसआईआर का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करें। मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठकों की तहसीलदार एवं एसडीएम स्वयं भी मॉनीटरिंग करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, एडीएम कुमार सत्यम, अपर आयुक्त नगर निगम प्रतीक राव सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया भी उपस्थित थे।

Post Views: 150
Jagran Today
  • Website

Related Posts

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

June 20, 2026

गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई

June 20, 2026

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
565828
Views Today : 779
Who's Online : 19
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.