भिण्ड, 03 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उठाया यह कदम प्रदेश के सभी नगरीय निकाय के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने मप्र शासन द्वारा नगर पालिका संशोधन अध्यादेश जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
डॉ. दुबे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाया गया ये कदम प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अभूतपूर्व विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और जनता को अपना मनचाहा अध्यक्ष चुनने की आज़ादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से जनता को नगरीय निकायों में जबरन थोपा हुआ नपाध्यक्ष मिला और पार्षदों की जमकर खरीद फरोख्त कर बड़े भ्रष्टाचार को अंकुरित किया गया, जिसका परिणाम ये निकला कि सभी नगर पालिका क्षेत्रों में विकास की रफ्तार थम गई और इन सब पर लगाम तब लगी जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता की वेदना को समझा और हर तरफ व्याप्त भ्रष्टाचार को देख उन्होंने कमलनाथ सरकार को सड़क पर ला पटका और पुन: भाजपा सरकार का गठन हुआ।
डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि अब आगे से जनता खुद के द्वारा सीधे मतदान से चुना हुआ अध्यक्ष मिलेगा एवं उन्हें जिससे वो प्रत्यक्ष सवाल जवाब कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर चुना हुआ अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता तो उसे वापस बुलाने का अधिकार भी वोटिंग द्वारा जनता के पास सुरक्षित रहेगा, साथ ही पार्षदों की हॉर्स ट्रेडिंग पर लगाम लगेगी, जिसके लिए मैं स्वयं और आम मतदाताओं की तरफ से प्रदेश सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


