भिण्ड, 03 दिसम्बर। विश्व विकलांग दिवस पर बुधवार को मप्र विकलांग मंच जिला भिण्ड के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगजन पेंशन को 600 से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह किए जाने तथा न्यूनतम तीन हजार प्रति माह पेंशन लागू करने की मांग की।
मंच के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश विकलांग मंच पिछले 16 वर्षों से दिव्यांगजनों के अधिकार, पुनर्वास एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्यरत राज्य स्तरीय संगठन है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी वचन पत्र में दिव्यांगजन पेंशन 1500 प्रतिमाह किए जाने का वादा किया गया था, जो अब तक लागू न होने से दिव्यांगजन समुदाय में निराशा व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में 600 प्रतिमाह पेंशन अत्यंत अपर्याप्त है, जबकि दिव्यांगजन आर्थिक असुरक्षा, चिकित्सा व्यय, गतिशीलता, दैनिक जीवन-निर्वाह एवं सामाजिक चुनौतियों से निरंतर जूझ रहे हैं।
मंच ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 24 का हवाला देते हुए कहा कि कानून के अनुसार राज्य सरकार को दिव्यांगजनों हेतु सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 25 फीसदी तक वृद्धि करना अनिवार्य है। साथ ही उच्च न्यायालय द्वारा भी पेंशन वृद्धि से संबंधित दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा, धनसिंह राठौर, आकाश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मोहन सिंह, मुकेश उप्रेती, दिलीप श्रीवास, वृंदावन माहौर, जिलेदार गौर, नरेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


