भिण्ड, 03 दिसम्बर। मनीष दुबे
विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शा. महाविद्यालय एवं उपजेल मेहगांव में मप्र राज्य नियंत्रण समिति के सहयोग से जयदेवी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित लिंक वर्कर परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मेहगांव उपजेल में सीबीएस शिविर में एचआईवी एवं एसटीआई की जांच की गई। इसी के साथ उनको एचआईवी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा एचआईवी से संबंधित जानकारी के लिए 1097 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया।
लिंक वर्कर परियोजना से उपस्थित संचालक हरपाल सिंह सेंगर ने विश्व एड्स दिवस के महत्व के बारे में बताया, साथ ही शा. महाविद्यालय मेहगांव में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रेड रिबिन प्रभारी गिरिजा नरवरिया, लिंक वर्कर परियोजना से परियोजना संचालक हरपाल सिंह सेंगर, जिला समन्वयक बृजेन्द्र शर्मा, संपूर्ण सुरक्षा से परियोजना प्रबंधक विकास चतुर्वेदी, मेहगांव आईसीटीसी काउंसलर अहिवरन नरवरिया, जेल इंटरवेंशन समन्वयक मोहन कुशवाहा, जोनल सुपर वाईजर जितेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, आउटरीच वर्कर कृष्णकांत शर्मा, क्लस्टर लिंक वर्कर सपना तोमर, प्रो. आलोक मिश्रा एवं महाविद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले एचआईवी/ एड्स की इस वर्ष की थीम ‘व्यवधान पर काबू पाना एवं एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लानाÓ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही यौन रोगों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।


