भिण्ड, 03 दिसम्बर। केरल साक्षरता में अन्य राज्यों से आगे है, वर्तमान में वामपंथी सरकार के जनोन्मुखी विकास के कारण सामाजिक एवं आर्थिक विकास एक नया मॉडल बनकर उभरा है, जनता को रहने के लिए नि:शुल्क आवास योजना नीति ने राज्य में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने से मुक्त है, दो समय भरपेट भोजन के लिए प्राथमिक स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित राज्य की माकपा सरकार ने किए, इसलिए केरल की जनता गरीबी से भी मुक्त हो गई है। दूसरी तरफ भाजपा और उसके जनसंगठन बैचारिक रूप से व्यक्ति को पीछे की ओर धकेल रहे हैं। यह बात गत दिवस सर्किट हाउस के पास स्थित शहीद पार्क में दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में राष्ट्रपति तक मन्दिर में प्रवेश नहीं कर पा रही है और आज भी शादियों में दलितों पिछड़ों को घोड़ी पर चढ़ने से रोका जाता है। अन्य दलितों की क्या स्थिति होगी, स्पष्ट हो जाता है तो केरल में परीक्षाओं के माध्यम से सर्व जातियों से योग्य पुजारियों की मन्दिर में नियुक्ति की जाती है। केरल सामाजिक परिवर्तन में एक नई दिशा दे रहा है। मप्र दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक, महिला उत्पीड़न का मुख्य केन्द्र बना है। भाजपा डबल इंजन सरकार में उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ सामाजिक नेता नफरती भाषा बोलते हैं, उनके खिलाफ भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई इसलिए नहीं करती क्योंकि भाजपा नेता भी साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाली भाषा बोलते हैं। एक दूसरे के खिलाफ अपमानित करने वाली भाषा से सामाजिक परिवर्तन नहीं होता, उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए सर्वसमाज की एकता आवश्यक है। भाजपा डवल इंजन सरकार द्वारा संविधान को प्रतिदिन तोड़ा जा रहा है। मनुस्मृति को लागू करने की कोशिश की जा रही है, जो महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार उत्पीड़न की बात करती है।
बैठक की अध्यक्षता सीटू जिलाध्यक्ष विनोद सुमन ने की। बैठक को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोहद प्रेम नारायण माहौर, खेत मजदूर यूनियन जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह सैंगर, जिला मीडिया प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा नेत्रपाल शाक्य, लक्ष्मण सिंह, डॉ. नदीम खान ने भी संबोधित किया। 6 दिसंबर को भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस को भाईचारा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सुबह 9 बजे सब्जी मंडी में सभी से उपस्थित होने की अपील की। बैठक में राधामोहन शर्मा, श्रीकृष्ण बाल्मीकि, महेश जाटव, हवलदार, नरेश कुमार, अमर सिंह परमाल, अशोक, सुनील, धर्मेन्द्र, रेखा, मुन्ना शाक्य आदि उपस्थित रहे।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


