– आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर
भिण्ड, 03 दिसम्बर। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा में भिण्ड जिले के निवासियों/ 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, उक्त तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक ही बार दिया जाएगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में यात्रा में सम्मिलित होना प्रमाणित होता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिण्ड जिले के लिए द्वारका-सोमनाथ यात्रा हेतु निकटतम तहसील संबंधित विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म वितरित किए जा रहे हैं एवं वहीं जमा किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर नियत की गई है।

