– ईंट भट्टों पर जाकर किया वस्त्रों का वितरण
भिण्ड, 01 दिसम्बर। सर्दी के मौसम को देखते हुए हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा मुरलीपुरा स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले जरूरतमंद मजदूरों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर हम फाउएडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिवम श्रीवास्तव, अमन बरुआ, अनुज कुशवाह आदि उपस्थित थे। हम फाउण्डेशन द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टे में जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किए गए वस्त्रों को पाकर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो दूसरों के जीवन में खुशी दे। सर्दियों के मौसम में गर्म वस्त्रों का वितरण एक महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हम फाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्दी के मौसम को देखते हुए वस्त्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ का दिया गया है और यह कार्यक्रम सर्दी खत्म होने तक चलता रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा ऐसे लोगों की मदद करता है जो जरूरतमंद हैं। वस्त्रों का वितरण प्रत्येक रविवार को किया जाता है।


