भिण्ड, 01 दिसम्बर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र के शहीदों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड द्वारा 15 दिसंबर सोमवार सुबह 10 बजे कम्युनिटी हॉल जिला सैनिक कार्यालय के पास (बाई पास रोड) भिण्ड में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता की जानकारी के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकार्ड ऑफिस/ सीडीए पेंशन प्रयागराज के माध्यम से पेंशन संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, साथ ही शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मप्र राज्य के समस्त पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक एवं पीपीओ सहित रैली में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

