भिण्ड, 30 नवम्बर। आनंद विकास शिक्षा प्रचार समिति के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन राम जानकी मन्दिर भिण्ड रोड गोहद चौराहे पर किया गया। जिसमें चार जोड़ों का विवाह संपन्न किया गया। वर-बधु ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई, आम जनता और पारिवारिक सदस्यों ने वर बधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत आर्य, पार्षद प्रमोद कामत एवं मुनेश तोमर, आनंद समिति के प्रदेश सचिव दिनेश बौद्ध, आयोजक लालाराम चौरसिया ने उपहार भेंट किए। समिति के सदस्यों ने मंत्रों का उच्चारण कर वर-बधु की शादी संपन्न कराई।
इस अवसर पर प्रशांत आर्य ने कहा कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को खत्म करता है और गरीब लोग दहेज से बचते हैं। यह एक सामाजिक परिवर्तन का कार्य है, हम सभी को इस कार्य को मिलजुल कर करना चाहिए, जिससे समाज में फैली विकृतियों को खत्म किया जा सके। आयोजन समिति सदस्य लालाराम चौरसिया ने बताया कि 28 दिसंबर को पुन: सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


