भिण्ड, 29 नवम्बर। गोहद चौराहा थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन मंदिरा के 750 क्वार्टर, देशी प्लेन लाल मसाला के 500 क्वार्टर व 48 बोल्ट बियर केन एवं एक सफेद रंग की कार कुल मशरूका कीमत 7 लाख 15 हजार 760 का जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को गोहद चौराहा थाना पुलिस को दौराने वाहन चैकिंग मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की एक कार में दो व्यक्ति पिपाहड़ी तरफ से अवैध शराब लिए चौराहा तरफ आ रहे हैं। उक्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान पिपाहड़ी तरफ से एक सफेद रंग की कार आती दिखी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। तभी कार चालक व उसका अन्य साथी कार को वार्ड क्र.18 पार्षद वाली गली में छोड़ कर भाग गए, फिर उक्त कार को खोलकर चैक किया तो कार की पीछे वाली सीट व डिग्गी में देशी प्लेन मदिरा की 15 पेटी यानि 750 क्वार्टर कीमत 60 हजार रुपए, देशी प्लेन लाल मसाला की 10 पेटी कुल 500 क्वार्टर कीमत करीब 50 हजार रुपए एवं बोल्ट कंपनी की 2 पेटी बियर केन, प्रत्येक पेटी में 24-24 केन कुल 48 बियर केन कीमत 5760 रुपए कुल मात्रा 249 बल्क लीटर कीमत करीबन एक लाख 15 हजार 760 रुपए की रखी मिली। उक्त शराब को एवं सफेद रंग की फोर्ड फिगो कंपनी की कार क्र. एम.पी.06 सी.ए.5169 कीमत छह लाख रुपए कुल मशरूका 7 लाख 15 हजार 760 रुपए मौके पर जब्त कर अज्ञात आरोपी चालक व उसके अन्य साथी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना का अज्ञात आरोपी कार चालक व उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष धाकड़, सउनि विशंभर दयाल, प्रधान आरक्षक जगन सिंह, गोपाल जादौन, आरक्षक हरिओम, पातीराम, आकाश, सैनिक हमीर सिंह भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


