Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
BREAKING
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
  • मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
  • जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
  • शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
  • आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
  • ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मप्र और पूरे देश का गौरव है सागर की बेटी विश्व विजेता क्रांति गौड़ : सिंधिया

मप्र और पूरे देश का गौरव है सागर की बेटी विश्व विजेता क्रांति गौड़ : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayNovember 28, 2025

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ और आधुनिक गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
– ट्राइसाइकिल वितरित कर दिव्यांगजनों को बताया अदम्य साहस का प्रतीक

गुना, 28 नवम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गुना प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया और 16.93 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक बहुउद्देश्यीय गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। सिंधिया ने इसे गुना के युवाओं और इस क्षेत्र के भविष्य में सबसे बड़ा निवेश बताया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलों की सौगात भी दी। उन्होंने क्षेत्र की प्रतिभाओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ पर गर्व जताते हुए कहा कि क्रांति इस तथ्य का प्रमाण है कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद खेल महोत्सव का उदघाटन किया, जिसमें जिले के सभी विकास खण्डों से हजारों खिलाड़ी पहुंचे। महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, लंबीकूद, लागोरी (सितोलिया) और फ्रीस्टाइल रेस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का परीक्षण नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और सकारात्मकता का निर्माण करते हैं। उन्होंने इस महोत्सव को युवाओं को मुख्यधारा में लाने वाला भविष्य निर्माण का जन-उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप खेलों को केन्द्रित नहीं, बल्कि विकेन्द्रीकृत करना है। उन्होंने ब्राजील की सॉकर टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि असली हुनर बड़े शहरों से नहीं, बल्कि गांव से निकलती है और आईपीएल में मप्र लीग के 11 खिलाड़ियों का चयन होना बताता है कि प्रदेश में खिलाड़ियों के हुनर को सही मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रदेश के बच्चे जब अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन करते हैं तो मन गौरव से भर जाता है।
जिले के खेल परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बनेगा गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6.57 हेक्टेयर भूमि पर 16.93 करोड़ की लागत से बने आधुनिक गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। यह खेल परिसर एक बहु-उद्देश्यीय आधुनिक संरचना होगा, जिसमें 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्वीमिंग पूल और स्क्वाश कोर्ट जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति की निगरानी के लिए गैर-राजनीतिक स्पोर्ट्स पर्सन समूह बनाने का भी सुझाव दिया। सिंधिया ने सागर की बेटी क्रान्ति गौर का उदाहरण देते हुए कहा कि आठ क्लास के बाद पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट की बॉल उठाई और राष्ट्र ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर टी-20 का वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत के लाई। उनकी यह जीत उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती हैं।
दिव्यांगजनों को सिंधिया ने वितरित की ट्राइसाइकिल
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कभी मत समझना कि कुछ असंभव है, खासकर दिव्यांगजनों के लिए। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बहनों (महिलाओं) की क्रिकेट टीम भी क्रिकेट के क्षेत्र में वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत के आई है। यदि आप गांठ बांध लेंगे, तो असंभव को भी संभव करके दिखाएंगे। सिंधिया ने दिव्यांगजन शब्द को अदम्य साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि है हमने पैरा गेम्स में एथलेटिक्स, ट्राइसाइकिल रेस, और पेंटिंग को शामिल किया है। यह इसलिए, क्योंकि खेल के मैदान पर हर नागरिक समान है। हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में जो इतिहास रचा है, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आज वितरित की गई ट्राईसाइकिल इन खिलाड़ियों के जीवन में सुगमता लेकर आएंगी ताकि ये भी राष्ट्रनिर्माण के हमारे लक्ष्य में बराबर का योगदान दे पाएं।
जनसेवा और युवा सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया
अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि गुना मेरे लिए किसी निर्वाचन क्षेत्र से अधिक है, यह मेरा परिवार है। उन्होंने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने गुना की जनता को आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन से बाहर निकलकर खेलकूद के मैदान में आएं, क्योंकि इससे उनकी बौद्धिक क्षमता और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से हर श्रेणी और हर उम्र के लोगों का खेल महोत्सव आयोजित करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ है, वे सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि गुना के हर युवा के सपनों की मजबूत नींव हैं। उन्होंने नागरिकों से खेलो गुना- खेलो भारत का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Post Views: 261
Jagran Today
  • Website

Related Posts

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026

मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

June 16, 2026

जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

June 16, 2026

शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
564236
Views Today : 737
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.