भिण्ड, 28 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर की जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान के महत्व की जानकारी दी। बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला प्रभारी व पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी एवं अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रदेश सह-सचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, राहुल सिंह भदौरिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित एजेण्डे पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा सर्व सम्मति से संगठन के दायित्वों पर कार्य करने की सहमति प्रदान की गई। जिसमें मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) से संबंधित बिन्दुओं पर कार्य करने के संबंध में विचार विमर्श कर सहमति प्रदान की गई। समन्वय समिति के सदस्यों को जिले के ब्लाकों को लेकर क्षेत्र आवंटित कर मानिटरिंग का दायित्व सुनिश्चित करने के संबंध में विचार विमर्श कर दायित्व सौंपे गए।
कांग्रेस बीएलए के ब्रॉडकास्ट ग्रुप तैयार हो रहे हैं, उन्हें चैक करने के संबंध में दिशा निर्देशो पर कार्य करने की सहमति प्रदान की गई। जिला निर्वाचन प्रभारी, मतदातादाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी, जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों को बैठक में आमंत्रित कर उनसे व्यवहारिक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिले की विधिक (लीगल) टीम को आमंत्रित करके 9 दिसंबर से आपत्ति लेने वाले मुद्दों पर तैयारी के संबंध में समझाया गया और एसआईआर के लिए सभी मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय की गई। एसआईआर से संबंधित कार्यों का निगरानी तंत्र मजबूत करने सम्बन्धी रणनीति तय की गई। जूम मीटिंग के माध्यम से बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री को सम्मिलित करने संबंधी समझाईश दी गई।
समन्वय समिति के उपरोक्त एजेण्डा के बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक-चर्चा हुई तथा आवश्यकतानुसार अन्य मुद्दों को समायोजि कर एसआईआर पर सर्वसम्मति से कार्य करने हेतु सहमति प्रदान की गई जिसमें कई लोगों अपने विचार रखे और समस्याओं का निराकरण किया जाने के उपरांत बैठक का समापन किया गया। संचालन महेश जाटव एवं रामस्वरूप गोयल ने आभार व्यक्त किया। बैठक में रामहर्ष सिंह कुशवाह, देवभान सिंह भदौरिया, रेखा भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह यादव, पंकज त्रिपाठी, इरशाद अहमद, लायक सिंह गुर्जर, जगत सिंह यादव, हलीम पठान, अरविन्द यादव, मानवेन्द्र सिंह मोंटी, केदार सिंह कौशल, देवेन्द्र सिंह निगम, डॉ. शिवेन्द्र सिंह कुशवाह, विवेक पचौरी, नरोत्तम नरवरिया, नईम खां पठान, प्रदीप सिंह भदौरिया, मुकेश गर्ग, रामेश्वर यादव, राजकुमार शर्मा, राजवीर बघेल, आशीष शर्मा, संजीव करैया, महेश्वरी, विवेक जामोर, मनमोहन सिंह भदौरिया, राहुल सिंह कुशवाह, संदीप बघेल, भागीरथ सिंह कुशवाहा, विजय बरैया, महावीर जाटव, बच्चन लाल बघेल, सुल्तान सिंह नरवरिया, रामसेवक मौर्य, प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल आदि उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


