भिण्ड, 27 नवम्बर। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्थान के प्रभारी निदेशक जितेन्द्र शर्मा, कार्यालयीन कर्मचारीं, प्रशिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और देश की एकता, अखण्डता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
प्रभारी निदेशक जितेन्द्र शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो प्रत्येक भारतीय को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संविधान के मूल्यों को व्यवहार में उतारकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। संविधान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने संविधान के महत्व, उसके मूल अधिकारों व कर्तव्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। संविधान विषयक प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र सिंह तोमर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी संतोश सिंह गुर्जर, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, लेखपाल हेमंत शर्मा, रामबीर, जयप्रकाश, मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, अख्तरी बेगम, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


