Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला

April 9, 2026

अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग

April 9, 2026

सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 11
BREAKING
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
  • अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
  • सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
  • व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
  • सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
  • ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
  • तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
  • अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » राष्ट्रीय संविधान दिवस पर एमजेएस कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर एमजेएस कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

Jagran TodayBy Jagran TodayNovember 27, 2025

भिण्ड, 27 नवम्बर। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरए शर्मा, प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. राजीव कुमार जैन और प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन व निर्देशन में किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात बताया कि हमारा संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह एक ग्रंथ है, जो देश की आत्मा, उसके सपनों और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है। इसलिए इस दिन को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. केके रायपुरिया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके महत्व को समझाया। प्रो. विनोद बिजोलिया ने बताया कि संविधान सभा में विविधता का प्रतिबिंब था। इसमें कुल 379 सदस्य थे, जिनमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, दुर्गाबाई देशमुख और हंसा मेहता जैसी महिला सदस्यों ने सक्रिय रूप से बहसों में भाग लिया और संविधान पर अपने हस्ताक्षर किए। यह उस समय की सामाजिक बनावट में एक क्रांतिकारी कदम था।
मंच संचालन करते हुए प्रो. राजीव कुमार जैन ने बताया कि भारत का संविधान किसी एक देश की नकल नहीं, बल्कि दुनिया भर के संविधानों के सर्वश्रेष्ठ सिद्धांतों का बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया दस्तावेज है। इसमें ब्रिटेन से संसदीय शासन प्रणाली, अमेरिका से मौलिक अधिकार और जुडिशियल रिव्यू, आयरलैंड से राज्य के डायरेक्टिव प्रिंसिपल, कनाडा से संघीय ढांचा, जर्मनी से आपातकालीन प्रावधान और दक्षिण अफ्रीका से संविधान संशोधन की प्रक्रिया जैसे तत्व शामिल किए गए।
प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हो गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसके पीछे एक गहरा ऐतिहासिक महत्व था। 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की मांग की थी। इस ऐतिहासिक दिन को सम्मान देने के लिए ही 26 जनवरी का दिन’गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया। उन्होंने बताया कि संविधान एक स्थिर दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समय के साथ विकसित होता रहता है। अब तक इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं, जो इसे बदलती हुई सामाजिक और आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ढालते हैं। हालांकि, इसकी प्रस्तावना, जिसे संविधान की आत्मा कहा जाता है, को कभी भी बदला नहीं गया है। यह हम, भारत के लोग… से शुरू होकर देश के उद्देश्यों की घोषणा करती है।
अंत में विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम से दो-दो राउण्ड में 10 प्रश्न पूछे गए। जिसमें टीम बी और टीम डी चुनी गई। टीम बी विजेता हुई। विजेता टीम बी में आशीष सोनी, संचिता पाराशर, श्रृष्टि यादव, सलोनी नरवरिया को महाविद्यालय स्टाफ ने बधाई दी। अंत में राष्ट्र गान जन गण मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post Views: 125
Jagran Today
  • Website

Related Posts

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026

तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर

April 9, 2026

अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण

April 9, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भिण्ड में फूड बास्केट वितरण

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
523849
Views Today : 1386
Who's Online : 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.