भिण्ड, 27 नवम्बर। विश्व गीता प्रतिष्ठानम एवं मप्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी एक दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया जाएगा।
जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व गीत प्रतिष्ठानम की योजना अनुसार मप्र शासन ने सभी तहसील, विकास खण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन का संकल्प लिया है, जिसमें जिला स्तर पर 1100 एवं विकास खण्ड स्तर पर 500, संभागीय स्तर पर 5100 तथा उज्जैन एवं भोपाल में 11 हजार लोगों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया जाना सुनिश्चित है। स्थानीय प्रशासन, संस्थाओं और जनमानस से अपील है कि कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, जितना भव्य कार्यक्रम होगा उतनी ही जिले की छवि प्रदेश में अच्छी बनेगी। सभी विकास खण्डो में सक्षम अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने पत्र जारी कर दिया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

