भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला टीबी केन्द्र भिण्ड में टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण समर्थन प्रदान करने हेतु फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जेएस यादव डॉ. आलोक शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, डॉ. डीके शर्मा तथा मेडिकल ऑफिसर, डॉ. देवेश शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मरीजों को बताया गया कि नियमित पौष्टिक आहार एवं समय पर दवा लेने से क्षय रोग का उपचार जल्दी और प्रभावी रूप से संभव है। फूड बास्केट में शामिल विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी दी गई और मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अवनीश दैपुरिया, अमर सिंह, केपी सिंह, मधुराज, प्रशांत, ज्योति, अरुण श्रीवास्तव जितेन्द्र, राजेन्द्र सहित सभी स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


