– कलेक्टर ने जनसुनवाई में तीन आवेदकों की समस्या का किया निराकरण
भिण्ड, 25 नवम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत एवं डिप्टी कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई में ग्राम बहारपुरा जनपद पंचायत मेहगांव निवासी बाबूराम पुत्र बृजलाल ने कान की मशीन दिलाने, ग्राम पचैरा गोरमी निवासी रमाकांत पुत्र रामशंकर दुबे ने स्टील छड़ी तथा ग्राम पाली निवासी शिवचरण पुत्र कल्याण सिंह ने ट्राई साईकिल दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक बाबूराम को कान की मशीन, रमाकांत को स्टील छड़ी तथा शिवचरण को ट्राई साइकिल तत्काल उपलब्ध कराई। जनसुनवाई के दौरान 83 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


