Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला

April 9, 2026

अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग

April 9, 2026

सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 11
BREAKING
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
  • अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
  • सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
  • व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
  • सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
  • ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
  • तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
  • अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » रामराज की स्थापना से धर्यध्वजा फहराने तक मोदी जी

रामराज की स्थापना से धर्यध्वजा फहराने तक मोदी जी

Jagran TodayBy Jagran TodayNovember 25, 2025

– राकेश अचल

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी को अवतार न मानने वाले हमारे जैसे लोग कलियुग में कूढ़मगज कहे जा रहे हैं, क्योंकि मोदी जी देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए चुने गए थे। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो तमाम कामकाज छोड़कर अयोध्या में राम मन्दिर के भूमिपूजन से लेकर धर्मध्वजा फहराने तक की जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रहे हैं।
मैंने कही नहीं पढ़ा कि अवधेश श्रीराम ने ऐसी कोई वसीयत की हो, जिसमें कि कलियुग में भारत में रामराज की स्थापना से लेकर धर्मध्वजा फहराने के लिए भाजपा या भाजपा के मोदी जी को नामिनी बनाया गया हो। लेकिन मोदी जी ने चारों शंकराचार्यों के अधिकारों का अतिक्रमण कर न सिर्फ राम मन्दिर की आधार शिला रखने, विग्रह की स्थापना करने और मन्दिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने का काम खुद किया बल्कि खुद धर्मराज बन गए। धर्मांध देश का प्रधान यदि धर्मपारायण हो तो भला किसको आपत्ति हो सकती है? और जिन्हें आपत्ति है वे सरकार के ठेंगे से।
हमारे आधुनिक धर्मराज का ठेंगा बहुत बड़ा है। ये ठेंगा शंकराचार्यों को ही नहीं अपितु राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और भारत की न्यायपालिका को भी दिखाया जा चुका है। शिलान्यास, लोकार्पण, धर्मध्वजा फहराने पर धर्मराज मोदी जी का ही एकाधिकार है, फिर चाहे मामला राम मन्दिर का हो या लोकतंत्र के मन्दिर यानि नई लोकसभा के भूमिपूजन और लोकार्पण का हो। भारत में राष्ट्रपति केवल दही-शक्कर खिलाने या सरकार के लिए आदिवासियों को पटाने के लिए आरक्षित हैं।
हमारा सपना देश में कानून का राज और कानून की धवजा फहराती देखने का था, किंतु ये सपना टूट गया है। भारत में धर्मराज धर्मध्वजा फहरा चुके हैं। वे अब संयुक्त राष्ट्र संघ, जी-20, ब्रिक्स, आसियान में भी धर्मध्वजा लेकर न जा धमकें इसकी कोई गारंटी नहीं है। वे डंका तो बजाते घूम ही रहे हैं। कभी कभी मुझे भ्रम होता है कि मोदी जी ने तीनों बार पद और गोपनीयता की शपथ संविधान के तहत ली है या रामचरित मानस के तहत!
भारत धर्मनिरपेक्ष देश था लेकिन अब धीरे-धीरे धर्मसापेक्ष देश बनाया जा रहा है। देश का धर्म हिन्दू धर्म को बनाने कोशिश भी पूरी गंभीरता से की जा रही है। इस कोशिश में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका भी मौन सयर्थन दे रही है और खबर पालिका के तो कहना ही क्या? हमारे जस्टिस गणेश पूजा और गणेश परिक्रमा को महत्वपूर्ण मानने लगे हैं। संसद जनमत के बजाय ध्वनिमत से चलाई जा रही है। कार्यपालिका का रंग भी बदला जा चुका है। उसे रामनामी ओढ़ाई जा चुकी है। खबर पालिका सरकार और धर्मराज के कसीदें काढ़ कर अपना पेट पाल रही है।
मौजूदा परिदृश्य में सब कुछ राममय होता नजर आ रहा है। सरकार का बजट अस्पतालों, अनुसंधानों के बजाय मन्दिरों, कॉरीडोरों पर खर्च किया जा रहा है। संसद में राजदण्ड की स्थापना की जा चुकी है। अब केवल भारत को दुनिया से हिन्दू राष्ट्र की मान्यता दिलाना शेष रह गया है। हमें उम्मीद है कि यदि विपक्ष का लगातार कचूमर बनाया जाता रहा तो अगले दो पांच साल में देश का रघुपति, राघव, राजाराम हो जाएगा। भाजपा के जन्म की सार्थकता इसी अभियान के पूरे होने में है।
आप यकीन कीजिए कि मोदी जी वो काम कर रहे हैं वो काम नेहरू जी, शास्त्री जी, इन्दिरा गांधी, राहुल के पिता राजीव गांधी को करना था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। और तो और पं. अटल बिहारी बाजपेई ग्वालियर वाले भी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना भूल गए। अब सबकी गलती को हमारे मोदी जी को ठीक करना पड़ रहा है।
हुइए वही जो राम रचि राखा
को कहि तर्क बढावे शाखा
जब आप ये आलेख पढ़ रहे होंगे तब तक मोदी जी राम मन्दिर के शिखर पर धर्यध्वजा फहरा चुके होंगे। पूरी दुनिया टुकुर-टुकुर इस दृश्य को देखकर गदगद हो रही होगी। अब देश में प्रभात फेरियां नहीं बल्कि धर्मयात्राएं भी सरकार निकालेगी।

Post Views: 198
Jagran Today
  • Website

Related Posts

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026

तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर

April 9, 2026

अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण

April 9, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भिण्ड में फूड बास्केट वितरण

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
523807
Views Today : 1220
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.