– पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला चैक
भिण्ड, 22 नवम्बर। पुलिस लाईन भिण्ड में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवप्रकाश शर्मा का बीमारी के चलते 13 सितंबर को निधन हो गया था। निधन के बाद उनके परिवार को पुलिस सैलेरी पैकेज योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव ने एसबीआई बैंक द्वारा जारी 10 हजार का चैक प्रधान आरक्षक की पत्नी को प्रदान किया है।
आईटीआई में युवा संगम/ रोजगार मेला 26 नवंबर को
भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति बायोटेक गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, नोकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर प्रालि भिवाडी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, चेकमेट सिक्यूरिटी, भारत पे मर्चेंट प्रालि चंबल संभाग भिण्ड, रविया वर्क फर्स प्रालि लखनऊ, कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एयू स्माइल बैंक इंदौर, आमधनी प्रालि गुजरात, अपोलो टायर, एमआरएफ टायर, बजाज ओटो पाटर्स एवं प्रमोकाश आऊटसोर्सिंग सर्विस प्रालि गुजरात द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/ 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


