भिण्ड, 22 नवम्बर। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय मौ के छात्र मोहन उर्फ विपिन यादव ने इंदौर के पहलवान को कुश्ती में हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए सिलेक्शन प्राप्त कर लिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले महाविद्यालय के प्रथम छात्र हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह दोहरे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. देशराज सिंह, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी डॉ. विकास कुमार, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. राघवेन्द्र सिंह दांगी और अभिषेक शर्मा ने मोहन यादव को बधाई दी। महाविद्यालय परिवार मोहन यादव उर्फ विपिन यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


