भिण्ड, 20 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा करवाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आलमपुर नगर परिषद कार्यालय में गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारी महेश माहौर एवं सीएमओ अतुल रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।
तहसीलदार दीपक शुक्ला ने कहा कि भिण्ड जिले में कार्य काफी धीमा गति से चल रहा है, जिससे हम काफी पिछड़े हुए हैं। हमें इस कार्य में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाना आवश्यक है। इस कार्य को हर हाल में समय से पूर्व ही पूरा करना है और किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में तत्काल अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बीएलओ द्वारा फार्म प्रत्येक घर तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए और मतदाता उन्हें भरकर बीएलओ को सौंप दें। उन्होंने उन मतदाताओं के नाम शामिल करने और दस्तावेज प्राप्त करने पर भी जोर दिया, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं।
तहसीलदार ने कहा कि अगर किसी बीएलओ या सुपर वाईजर द्वारा उक्त कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पटवारीगण संजीव जाटव, कमल कौरव, राजेन्द्र पलैया, मनोज कुमार, महेन्द्र यादव, राहुल गुर्जर, रानू तिवारी, अरुण बुधौलिया, सचिन भदौरिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


