भिण्ड, 20 नवम्बर। खुर्द गांव में भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। 12 नवंबर को आरएसएस जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र सिंह कौरव की मां का देवलोक गमन हो गया था। इसकी जानकारी लगने पर सांसद संध्या राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद के साथ इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, जगदीश यादव, रूप सिंह सेंगर, यशवंत सिंह कौरव, देवेन्द्र थापक संघमित्रा (जिला महामंत्री), राकेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह यादव, गोलू पार्षद सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आज
भिण्ड। नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम के तहत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में 21 नवंबर को शाम 4 बजे आयोजित की जा रही है। अपर कलेक्टर भिण्ड ने कहा कि राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ सदस्य एवं सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष बैठक में उक्त दिनांक को नियत समय पर कलेक्ट्रेट भिण्ड के सभाकक्ष में उपस्थित होंं।


