भिण्ड, 20 नवम्बर। अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 10-भिण्ड ने शा. माध्यमिक विद्यालय चूरे का पुरा के प्राथमिका शिक्षक सुरेन्द्र सिंह परिहार एवं शा. माध्यमिक विद्यालय द्वार के प्राथमिक शिक्षक रुद्रप्रताप सिंह सेंगर को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत कार्य नियत समय अवधि में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कार्यालयीन आदेश 17 नवंबर द्वारा आपको भाग संख्या 294 पर नियुक्ति बीएलओ नरेन्द्र सिंह राजावत पटवारी के सहायक के रूप में लगाई गई थी किन्तु आपके द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्य में नियुक्ति बीएलओ का सहयोग नहीं किया जा रहा है, इससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा उक्त कार्य में लापरवाही बरती जा रही है जो अनुशासनहीनता का द्योतक है। अत: अपना जवाब एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 10-भिण्ड के समक्ष तत्काल प्रस्तुत करें। जबाब प्रस्तुत न होने की दशा में आपके विरुद्ध जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

