– यूनिटी मार्च को हरी झण्डी दिखाएंगी सांसद
भिण्ड, 19 नवम्बर। भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को यूनिटी मार्च पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। यह जानकारी उन्होंने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय भी मौजूद रहे।
सांसद संध्या राय ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव रखी उन्होंने देश के तिरंगे को बुलंद किया और आजादी के बाद अखण्ड भारत के निर्माता बने सरदार पटेल किसान के बेटे थे, जिन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद जैसी रियासतों को जोड़कर एकता की मिसाल कायम की युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 150 संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सरदार पटेल के एक भारत, एक संविधान के विचार को आगे बढ़ा रही हैं। सांसद राय ने पत्रकार वार्ता में ने कहा कि सरदार पटेल ने इस देश की एकता की नींव रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी एकता को आत्मनिर्भरता के साथ नए भारत की शक्ति बना रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विकास भी करता है और गौरव भी बढ़ाता है। यह पद यात्रा हमारे महान देशभक्तों और राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता, अखण्डता और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को समर्पित रही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पदयात्रा 24 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शहर के मेला निराला रंग बिहार ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर महावीर गंज, गोल मार्केट, हनुमान बजरिया, किला गेट, गौरी सरोवर, हाउसिंग कॉलोनी, शास्त्री चौराहा, जिला अस्पताल, परेड चौराहा, अग्रसेन चौराहा, ऊषा कॉलोनी, मेला निराला रंग बिहार पर समापन किया जाएगा। पदयात्रा का सर्वसमाज पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।
सांसद राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इसी दिन 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गोरमी से प्रारंभ होगी, जो पटेल उमावि से प्रारंभ होकर लालमन बाबा मन्दिर, शा. कन्या उमावि गोरमी कचनाव मार्ग, पटेल उमावि पर समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवा खेल मंत्रालय के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है, इस पहला का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्रीय निर्माण के विजन से से प्रेरित है।


