– सर्किट हाउस पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
भिण्ड, 19 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ 21 नवंबर को भिण्ड आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पर 11 बजे अगवानी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।


