भिण्ड, 19 नवम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड एलके पाण्डेय ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के पत्र के क्रम में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के संचालन हेतु जिला प्रबंधक लोकसेवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष) में 6 नवंबर से संचालित रहेगा के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय एसआईआर निवार्चन हेल्पडेस्क गठित की जाती है। जिसमें कर्मचारियों को जिला स्तरीय एसआईआर निवार्चन हेल्पडेस्क हेतु अनुलग्न कर इनकी ड्यूटी आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से लगाई जाती है।
जिला स्तरीय एसआईआर निवार्चन हेल्पडेस्क में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजकुमार दौहरे एवं राजीव सोनी उउमा शिक्षक शा. एमएलव्ही कन्या उमावि भिण्ड की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक अरविंद सिंह भदौरिया उमा शिक्षक जिला समन्वयक केन्द्र भिण्ड, मदन मिश्रा उमा शिक्षक शा. उमावि मालनपुर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कार्यालयीन समय में साफ-सफाई, डाक व्यवस्था हेतु इद्रवली सिंह भृत्य डाईट कार्यालय जिला भिण्ड की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त कर्मचारी निर्धारित संपूर्ण समय में उपस्थित रहकर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के संचालन/ क्रियान्वयन तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों/ सुझावों का पंजीबद्ध करते हुए आपको निर्वाचन आयोग/ जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई हेतु अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड को प्रति दिवस की जानकारी से अवगत कराएंगे।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

