– संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
भिण्ड, 18 नवम्बर। मतदाता सूची गहन परीक्षण एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विशेष तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक 21 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन आर्य नगर में आयोजित की जाएगी। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में जिला महामंत्री मनोज अनंत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे। बैठक में सांसद, 2023 के विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य, जिला पंचायत जनपद पंचायत नगर पालिका नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, बीएल-1 मण्डल संयोजक एसआईआर, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जिला प्रकोष्ठ संयोजक बैठक में अपेक्षित श्रेणी है। जिला महामंत्री अनंत ने सभी अपेक्षित बैठक में पदाधिकारी से आग्रह किया है कि निर्धारित समय से बैठक में उपस्थित रहकर संभागीय संगठन प्रभारी के मार्गदर्शन में शामिल होकर उनके प्रथम नगर आगमन पर स्वागत करें।


