भिण्ड, 18 नवम्बर। लहार में 204 दुकानें तुड़वाने का आरोप सत्ता पक्ष पर लग रहा है। जबकि पूर्व में मध्यप्रदेश विधानसभा में लगाए गए प्रश्न क्र.955 पर लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविन्द ने पटल पर रख लहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का मुद्दा उठाया था।
ऐसे में इन दुकानों को अतिक्रमण के तहत तोड़े जाने की कार्रवाई की बात सामने आई है। न्यायालय ने इन दुकानों को इस जद में माना। इस पर एक पीआईएल भी समाज सेवियों द्वारा लगाई गई थी। जिस पर भी तहसीलदार द्वारा आदेश जारी किया एवं इस पर अटेर विधायक उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे द्वारा भी 12 नवंबर 2025 को इस उपलक्ष्य में जानकारी चाही गई। जिस पर तहसीलदार द्वारा पीआईएल एवं उपनेता प्रतिपक्ष द्वारा चाही गई जानकारी के संदर्भ में नगर की 204 दुकानों की लीज खत्म करने एवं उन्हें हटाने के आदेश जारी किए। इस मामले में कार्रवाई हुई, तो विपक्ष ने इसमें सत्ता पक्ष पर द्वेष भावना के तहत कार्रवाई करने के आरोप लगाए।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

