भिण्ड, 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भिण्ड जिले में तीन-चार दिन से हो रही तेज बारिश से किसानों की खेत में खड़ी हुई फसलों पर चिंता करते हुए मोर्चा के नवनियुक्त प्रदश अध्यक्ष एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह छावड़ा को पत्र लिखकर संज्ञान में लाया कि किसानों की रवी और खरीफ की फसलों के साथ-साथ सरसों और धान पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। जिससे किसान बहुत पीडि़त है, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर नुक्सान फसलों का सही आंकलन कराकर उन्हें उचित मुआबजा दिए जाने के लिए आग्रह किया जाए।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जिले के अटेर, लहार, मेहगांव, गोहद, भिण्ड तथा अन्य तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की खेत में खड़ी फसलों ने संकट की घड़ी में डाल दिया है। क्योंकि धान की फसल पूरी तरह खेतों में लोट गई है। जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, वो नहीं उठा पाए और बांकी के किसान कटाई करने के लिए समय का इंतजार कर रहे थे, उससे पहले ही तेज हवा और बारिष ने फसलों को नष्ट कर दिया। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सरकार सही आंकलन कराने के लिए प्रषासनिक अधिकारियों को निर्देषित कर उन्हें सर्वे करने के लिए कहे। ताकि किसानों की नुक्सान फसलों का सही आंकलन किया जा सके। उन्होंने पीडि़त किसानों को कहा कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण लगातार आपके मुआबजे के लिए चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार किसानों की हर आपदा में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता जिले के किसानों के साथ सुख दुख में रहेंगे। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ पीडि़त किसानों के हर खेत पर जाकर उनकी नुक्सान फसलों का सर्वे कराने हेतु सहयोग करेंगें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


