भिण्ड, 28 अक्टूबर। शासकीय हाईस्कूल बड़ेरा में 27 साल से सेवारत प्रभारी प्राचार्य अशोक शर्मा को जिला ग्वालियर स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मान बिदाई दी गई है। बिदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर भारद्वाज ने की। मौ भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अशोक शर्मा का श्रीफल, शॉल भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के पुराने शिष्य व संकुल के विद्यालयों के शिक्षक सम्मिलित हुए।
अशोक शर्मा 1998 से लेकर अभी तक बड़ैरा में मिडिल एवं हाईस्कूल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका बच्चों के प्रति व्यवहार एवं बेहतरीन शिक्षा पर जोर, स्कूल की साफ सफाई, निर्माण जैसे अन्य कार्य बड़े तरीके से कराए गए हैं, जिसकी सराहना की गई है। कार्यक्रम में मंजूराम दौहरे, मुन्नी चौहान, उदयभान कुशवाह, अशोक कुशवाह, कल्ली चौहान, चतुर सिंह कुशवाह, लल्लूराम, माधो यादव, राजाराम यादव, गुप्ता जाटव, रामनरेश कुशवाह, सतीष परिहार, मानसिंह चौहान, कायम सिंह चौहान, दीपक शर्मा सहित तमाम लोग सम्मिलित हुए।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


