भिण्ड, 28 अक्टूबर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है।
जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति गुजरात एवं एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सांल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, जमुना आटोपार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी भारत पे मर्चेंट ग्वालियर, रविया वर्क फार्स प्रालि लखनऊ, कोश मोस प्रालि गुजरात एवं कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एक्यू स्माइल वैक इन्दौर, टाटा मोटर्स गुजरात, आमधनी प्रालि गुजरात, अपोलो टायर, एमआरएफ टायर, बजाज ऑटो पाटर्स द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

