भिण्ड, 26 अक्टूबर। जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ।
स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिण्ड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरंत एयरलिफ्ट किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया।
परिवार के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे चौधरी मुकेश सिंह क्षेत्र में अपने समर्थकों और परिचितों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान अड़ोखर से वापस लौटते समय उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत भिण्ड से ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चला। जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि होने पर बेहतर इलाज के लिए रविवार सुबह उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मेदांता में भर्ती कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि चौधरी मुकेश सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के छोटे भाई हैं। दोनों भाई प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं, हालांकि अलग-अलग दलों से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी की ग्वालियर-चंबल के साथ सागर और छतरपुर संभागों में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें एक जमीनी और लोकप्रिय नेता के रूप है।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


