भिण्ड, 25 अक्टूबर। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार को देर रात हुई कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गईं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और रेत माफिया भूमिगत हो गए हैं। अधिकारियों ने जब चालकों से रायल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे तो कोई भी चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पांचों ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर तहसील कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।
एसडीएम अखिलेश शर्मा ने कहा कि बिना रायल्टी या अनुमति के रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि खनन माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ राजस्व अमला भी मौजूद रहा। एसडीएम ने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना अनुमति रेत का परिवहन करते पाया गया, तो उसका वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि अवैध खनन या परिवहन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


