रीवा, 25 अक्टूबर। उपपुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में गत दिवस पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति मे जिले के अनुविभागीय अधिकरियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, लंबित मर्ग निकाल के संबंध में निर्देश दिए एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निकाल किए जाने को कहा गया। जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने हेतु गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों पर नजर रखने एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिले में अवैध नशीली कफ सीरप व अवैध शराब व मादक पदार्थों के विक्रय/ परिवहन करनें वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित किया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रीवा ने जिले में यातायत अभियान की कड़ी में दो पहिया वाहन चालाक एवं वाहन में पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को हेलमेट लागना अनिवार्य है, जिसके लिए आम जन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए लोगो को हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। 6 नवंबर के उपरान्त दो पहिया वाहन चालक एवं उसके पीछे बैठी सवारी दोनों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा, ऐसा न करने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उपपुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रीवा ने बैठक में निर्देशित किया कि पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी दो पहिया वाहन चलाते समय एवं पीछे बैठने पर हेलमेट का उपयोग करें, ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर चालानी एवं विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

