भिण्ड, 23 अक्टूबर। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत बेसली पुल पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबूलेंस की सहायता से उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9:30 बजे पूरन पुत्र विद्याराम चौहान निवासी रघुनाथ सिंह का पुरा गोहद अपने भाई भागीरथ और अपनी भतीजी साधना तथा डेढ़ साल के पुत्र ध्रुव के साथ अपने गांव से अपनी स्कूटी से हतपुरा गिरगांव खेरिया मन्दिर पर देवता पूजन के लिए जा रहे थे, तभी बेसली नदी के पुल पर गड्ढा के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सभी पुल पर गिर गए। जिसमें पूरन के दाहिने हाथ में और भागीरथ को पैर में काफी चोटें आई तथा भतीजी साधना को भी हल्की-फुल्की चोटें आई। जबकि पूरन के डेढ़ साल के पुत्र को कोई चोट नहीं आई। उसी समय वहां से 108 जननी एंबुलेंस लेकर गुजर रहे पायलट मुरारीलाल गोस्वामी ने वाहन को रोक कर घायलों को तुरंत एंबुलेंस में बिठाया और समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र गोहद ले जाकर इलाज के भर्ती कराया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


