भिण्ड, 23 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने आमजन से अपील की है कि कोई भी ऐसे भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले मैसेज (संदेश), पोस्ट, आडियो, वीडियो जो सांप्रदायिकता को बढ़ाते हो, भड़काऊ अथवा उत्तेजनापूर्ण हो, समाज के वर्गों के बीच भेद पैदा करता हो। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर साझा अथवा अग्रेषित न करें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैर-सत्यापित पोस्टों/ खबरों को साझा अथवा अग्रेषित न करें।
उन्होंने बताया कि भिण्ड सायबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मैसेज साझा करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 196, 197, 298 आदि तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करें।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


