भिण्ड, 23 अक्टूबर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है।
जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति गुजरात एवं एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सांल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, जमुना आटोपार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी भारत पे मर्चेंट ग्वालियर, रविया वर्क फार्स प्रालि लखनऊ, कोश मोस प्रालि गुजरात एवं कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एक्यू स्माइल वैक इन्दौर, टाटा मोटर्स गुजरात, आमधनी प्रालि गुजरात, अपोलो टायर, एमआरएफ टायर, बजाज ऑटो पाटर्स द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

