भिण्ड, 22 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित निराश्रित को उपचार केन्द्र में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम ने विधि विधान से गौ पूजा की। टीम द्वारा सभी गायों को तिलक लगाया और माला पहनाकर गुड़ के लड्डू खिलाकर सुख समृद्धि की व जगत कल्याण की कामना की।
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक रजक ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि गौ माता में समस्त देवताओं का वास होता है। उनकी सेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि आत्मा भी शांत होती है। गौ संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कार दोनों की रक्षा करता है। आइए, मिलकर इस पुण्य कार्य को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर गौ सेवक कन्हैया भदौरिया, गौ रक्षक छोटू गुर्जर, रितिक भदौरिया, धर्मेन्द्र व क्षेत्र के कई गौ सेवक मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


