Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » राजनीति में जलेबी बाई की भूमिका में राहुल गांधी

राजनीति में जलेबी बाई की भूमिका में राहुल गांधी

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 22, 2025

– राकेश अचल

नेताओं के दिल में भी एक छोटा बच्चा बैठा रहता है, भले ही नेत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी हों या लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल राजीव गांधी हों। दोनों के मन का बच्चा भारतीय राजनीति में मिठास, परिहास, विश्वास और विश्वास घोलता रहता है। कभी-कभी सोचता हूं कि नेताओं का बचकाना व्यवहार सुखद है, तो कभी लगता है कि ये एक तरह का मुफ्त का मनोरंजन है।
राहुल गांधी ने दीपावली पर पुरानी दिल्ली में एक मिठिया की दुकान पर लड्डू और जलेबी बनाए तो मोदी जी ने आईएनएस विक्रांत पर जाकर नेवी की नीली वर्दी पहनकर अपना एक और सपना पूरा किया। राहुल ने अपने सोशल मीडिया खाते पर एक दिलचस्प वीडियो के साथ देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यूजर्स से सवाल भी पूछा कि वे इस त्योहार को कैसे खास बना रहे हैं। राहुल गांधी ने ‘एक्सÓ पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया।
राहुल गांधी का जलेबी प्रेम अदभुद है। वे जलेबी बनाते भी हैं, खाते भी हैं और खिलाते भी हैं। राहुल ने जलेबी बनाई तो नेता बिदक गए। लालू यादव का जेठा बेटा तेजप्रताप बोला राहुल को जलेबी बनाना उसने सिखाया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी राहुल पर तंज कसा, लेकिन सियासत की कड़वाहट कम नहीं हुई। आपको याद होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित करने गए थे तो कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई थी। गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जलेबी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड करने लगा। जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने कहा कि राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी। ये देसी घी में बनी हुई है। एक हफ्ते तक खराब नहीं होती। यह एक हफ्ते से ज्यादा ही चलती है। जब राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की है, तो आइटम में दम होगा।
जलेबी का इतिहास वास्तव में बहुत रोचक है। यह सिर्फ भारत की मिठाई नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा है, जो अरब से फारस और फिर भारत तक फैली है। जलेबी की जड़ें पश्चिमी एशिया (मध्य पूर्व) में मानी जाती हैं। वहां इसे जलाबिया या जुलबिया कहा जाता था। जलेबी का जिक्र 13वीं सदी की अरब और फारसी रसोई की किताबों में मिलता है, जैसे- किताब-उल-तबीख और इब्न सैय्यार अल-वार्राक (10वीं सदी), किताब अल-तबीख व अल-इस्लाह, अल-बगदादी (13वीं सदी) में जुलबिया को चीनी की चाशनी में डुबोई हुई तली हुई मिठाई बताया गया है यानी बिल्कुल जलेबी जैसी।
माना जाता है कि जलेबी भारत में 13वीं-14वीं सदी में फारसी व्यापारियों और मुस्लिम शासकों के साथ आई। उस समय यह जुलबिया नाम से जानी जाती थी, जिसे बाद में भारतीयों ने जलेबी कहना शुरू किया। जलेबी शब्द संस्कृत शब्द जलवलिका या जलवलि से भी जुड़ा माना जाता है, जिसका अर्थ है- घुमावदार आकार वाली मिठाई।
सबसे पुराने भारतीय ग्रंथों में से एक, प्रसाद मंडन (15वीं सदी) में जलेबी जैसी मिठाई का उल्लेख कुंडलिका के रूप में मिलता है।’गुणाकर दीक्षित’ की गुंजनमंजरी (17वीं सदी) में भी जलेबी शब्द मिलता है। यानी 15वीं सदी तक जलेबी भारतीय रसोई में स्थापित हो चुकी थी। मुगलकाल में जलेबी शाही भोजन का हिस्सा बनी। बाद में यह आम जनता की मिठाई बन गई- उत्तर भारत में पूड़ी-जलेबी, राजस्थान में मावे की जलेबी और बंगाल में चाशनीदार जलेबी प्रचलित हुई।
भारत में जलेबी आज त्योहारों, शादियों और नाश्तों का अभिन्न हिस्सा है। जलेबी बाई, जलेबी राई जैसे मुहावरे और गाने इसकी सांस्कृतिक पहचान दिखाते हैं। हर राज्य में इसकी अपनी किस्म मिलती है, जैसे- इमरती, खमीर जलेबी, रबड़ी जलेबी आदि।
बहरहाल अब राहुल गांधी राजनीति की जलेबी बाई बन गए हैं। राहुल का जीवन जलेबी प्रेम के कारण ही सरस है। मेरे ख्याल से भारत की कड़वी राजनीति में अकेली जलेबी है जो मिठास वापस ला सकती है। देश के एक राष्ट्रपति थे डॉ. शंकरदयाल शर्मा, बड़े जलेबी प्रेमी थे। उनके कार्यकाल में मेहमानों का स्वागत छोटी छोटी जलेबियों से किया जाता था। देश के एक प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई मसककर जलेबी खाते थे, उन्हें मंगौड़े भी प्रिय थे।

Post Views: 147
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
550651
Views Today : 164
Who's Online : 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.