भिण्ड, 21 अक्टूबर। गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार कारसदेव गौशाला भांपर ग्राम पंचायत कुरथर, लहार का संचालन कर रही अवध समाजसेवा समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह कौरव द्वारा गौ माता का पूजन एवं गौ सेवकों का सम्मान किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वय सुनील कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच उधम सिंह बाबा नागिल, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि वांवी परिहार सहित गौ सेवक अजमेर रजक दशरथ गुर्जर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख रणवीर सिंह कौरव ने गौ सेवकों का सम्मान कर उन्हें वस्त्र वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि गाय की सेवा करना एक पुनीत कार्य है, इसे भगवान की सेवा मानकर करना चाहिए। परमात्मा आपको अनंत सुख समृद्धि देंगे। गाय की महिमा पर नागिल ने कहा कि आज गायों की जो दुर्दशा हो रही है उसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं, हम सबको मिलकर के गाय की सेवा करना चाहिए, जिससे कि राष्ट्र में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जा सकता है। आभार व्यक्त अबध समान सेवा संस्था प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में बलवीर सिंह गुर्जर, रितिक सिंह, अजमेर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


